मुंबई की एक मॉडल सना को सिर्फ इसलिए दुष्कर्म की धमकी दी जा रही है क्योंकि उसकी हिंदुओं के साथ दोस्ती है और उसने अपने एक हिंदू दोस्त को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे दी थी। सना का अपने दोस्त को बर्थडे विश करना गुनाह बन गया है
बीते सप्ताह शुक्रवार की शाम को रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर चिरौंदी में साइंस सिटी सेंटर के पास जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद हर घर तिरंगा अभियान में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों न अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर बड़ी शान से आजादी की 76वीं सालगिरह मनायी। साल 2022 में भी यह अभियान खूब जोर-शोर से चला था।
झारखंड पुलिस इनदिनों एक्शन में है। जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी किशोर कौशल ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। बच्ची के साथ उसके निजी स्कूल में ही दुष्कर्म की कोशिश की गई है। बच्ची के परिजनों ने अनगढ़ा थाना में पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराया है।
रांची के जिला स्कूल में भीषण आग लग गई है। आग की स्थिति भयावह है। जिस वक्त आग लगी उस वक्त भारी संख्य में बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे। गनीमत रही कि बच्चों को समय पर निकाल दिया गया नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
हटिया रांची रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर एक युवक-युवती का शव मिला है। शव देखने से लग रहा है कि 2-4 घंटे पहले ही दोनों ने खुदकुशी की है। मामला जीआरपी और आरपीएफ के अंदर का है।
राजधानी रांची में बदलती जरूरतों के हिसाब से पुलिसिंग में बदलाव की कवायद हो रही है। रांची पुलिस ने रांची में दो सिटी एसपी के पदों को सृजित किया है। यानि रांची में अब सिटी एसपी के दो पद होंगे।
अभी साहिबगंज जिले के बरहेट के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी क मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला रांची के पिठोरिया से आया है।
टूटे पैर का इलाज कराने सदर पहुंचे 15 साल के बच्चे अली खान की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सोमवार को रिम्स में अली की मौत हुई है।
कुख्यात रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी आखिरकार रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह रांची पुलिस के वांटेड 120 की लिस्ट में शामिल था। पिछले एक साल से रांची पुलिस को उसकी तलाश थी।
बरियातू थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क एरिया मोरहाबादी स्थित श्रीराम कृष्ण इन्क्लेव अपार्टमेंट में एक दर्दनाक घटना घटी है। अपार्टमेंट में रहने वाली एक बच्ची की पानी भरे हौदा में डूबने से मौत हो गई।